फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड में पर्यटन से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय का पर्यटन एवं होटल प्रबंधन संस्थान बुंदेलखंड के पर्यटन विकास और रोजगार बढ़ाने पर काम करेगा। विभाग में ट्रेवल एजेंट, एडवेंचर टूरिज्म, होटल, ढाबे के स्टाफ के लिए शॉर्ट टर्म कोर्स शुरू किए जाएंगे। इसके लिए विभाग को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना के लिए साढ़े चार लाख रुपये अनुदान मिला है।
विज्ञापन

केंद्र और राज्य सरकार पर्यटन एवं होटल प्रबंधन क्षेत्र के विकास के लिए प्रयासरत हैं। ऐसे में सरकार ने इस क्षेत्र पर काम करने के लिए बीयू के आईटीएचएम विभाग का चयन किया है। आईटीएचएम के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. सुनील कुमार काबिया ने बताया कि प्रोजेक्ट मिलने के बाद अब विभाग कौशल विकास के लिए ट्रेवल एजेंट, एडवेंचर टूरिज्म, होटल, ढाबे आदि के लिए शॉर्ट टर्म कोर्स शुरू किया जाएगा। दूसरे कोर्स के विद्यार्थियों के लिए भी नए कोर्स शुरू किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि खानपान के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं, ऐसे में लगनशील व्यक्ति इस क्षेत्र में प्रसिद्धि पा सकते हैं। लेकिन, इसके लिए उसे कुशल होने की जरूरत है। बुंदेलखंड में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं। बुंदेलखंड के छुपे हुए पर्यटन क्षेत्र आदि का सर्वे कराकर एक रिपोर्ट तैयार कराई जाएगी, जिसे सरकार को भेजा जाएगा। ताकि, इन क्षेत्रों का विकास हो और यहां पर पर्यटकों की आवाजाही बढ़े। इससे रोजगार के साथ-साथ क्षेत्र से जुड़े लोगों की आमदनी भी बढ़ेगी।
स्वरोजगार के लिए प्रेरित करेगा अर्थशास्त्र विभाग
बीयू के आईटीएचएम के अलावा अर्थशास्त्र एवं वित्त विभाग को भी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के तहत प्रोजेक्ट मिला है। अर्थशास्त्र विभाग युवाओं को नौकरी करने के बजाए अपना धंधा शुरू करने के लिए प्रशिक्षित एवं प्रेरित करेगा। ताकि, अधिक से अधिक लोगों को रोजगार मिल सके। कोई व्यापार करना चाहता है तो उसे बिजनेस संबंधी हर पहलू पर जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

नैक मूल्यांकन में सुधरेगा स्कोर
प्रोजेक्ट के तहत प्रदेश भर के विश्वविद्यालयों ने आवेदन किया था। मगर बीयू समेत छह विश्वविद्यालयों का ही चयन हुआ है। बड़ी बात ये है बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के भी दो विभागों को इस योजना में काम करने का मौका मिला है। ऐसे में विश्वविद्यालय के नैक मूल्यांकन में भी काफी लाभ होगा। रेटिंग के दौरान स्कोर सुधरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें