झांसी के जितेंद्र कनौजिया को मेडल प्रदान करते लेफ्टिनेंट कर्नल राजीव चौपड़ा।
- फोटो : REPORTERS
झांसी। महानगर के बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के छात्र एवं एनसीसी के सीनियर अंडर ऑफिसर जितिन कनौजिया को डायरेक्टर जनरल ऑफ एनसीसी मेडल दिल्ली में लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चोपड़ा ने प्रदान किया। इसके बाद जितिन ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। जितिन ने बताया कि उन्होंने राष्ट्रपति को बताया कि वह झांसी से हैं और यह मेडल पहली बार झांसी को प्राप्त हुआ है।
लाल कुर्ती कैंट निवासी राजेंद्र कुमार रजक के पुत्र जितिन ने बताया कि यह मेडल प्राप्त करना बेहद गर्व की बात है। मेडल मिलने और गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने से उनके परिवार को बेहद खुशी हुई है। अब लक्ष्य कड़ी मेहनत कर आर्मी ऑफिसर बनना है। इधर, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के एनसीसी के नोडल आफिसर प्रो. सुनील काव्या ने बताया कि जितिन ने बहुत मेहनत की है। उसकी उपलब्धि पर उन्हें गर्व है।