फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य की पत्नी ने लगाया उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी ने लगाया नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य पर उत्पीड़न का आरोप
विज्ञापन

झांसी। एक नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य पर उसकी पत्नी ने उत्पीड़न का आरोप लगाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। हालांकि, सदस्य ने पत्नी के सभी आरोप नकार दिए हैं। उन्होंने कहा है कि उनके बीच का मामला न्यायालय में चल रहा है।
मंगलवार को पुलिस कार्यालय पहुंची बंगलाघाट निवासी शंकरलाल की पुत्री भारती कुशवाहा ने बताया कि उसकी शादी रानीपुर के रहने वाले चंदन कुशवाहा से हुई थी। शादी के बाद से ही पति व अन्य ससुराली दहेज की खातिर उसका उत्पीड़न करते आ रहे हैं। ससुराल में उसके साथ जानवरों की तरह बर्ताव किया जाता है। हद तो तब हो गई जब 22 अप्रैल को शाम तकरीबन सात बजे उसका पति मेडिकल कॉलेज के पास हाईवे पर अकेला छोड़कर भाग गया। वो किसी तरह अपनी पुत्र के साथ मायके पहुंची और पुलिस को डायल 112 पर सूचना दी। महिला ने बताया कि उसका पति चंदन कुशवाहा हाल ही में जिला पंचायत के वार्ड नंबर 15 (देवरी सिंहपुरा) से सदस्य निर्वाचित हुआ है। पति के रसूख की वजह से थाना पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। महिला ने पति और ससुरालियों के खिलाफ एसएसपी से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य चंदन कुशवाहा ने बताया कि उनकी पति सरासर झूठे आरोप लगा रही है। न तो दहेज मांगा है और न ही उत्पीड़न किया है। दोनों के बीच दो-तीन केस कोर्ट में चल रहे हैं। वह पत्नी के पिता को पांच लाख रुपये भी दे चुका है। हाल ही में दोनों के बीच राजीनामा भी हुआ था। लेकिन, पैसे वापस नहीं किए गए और कुछ दिन साथ रहकर पत्नी वापस अपने मायके चली गई। अब छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें