संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। भोपाल की एलएनसीटी यूनिवर्सिटी में 5 से 8 जनवरी तक ऑल इंडिया मल्लखंभ प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें वीरांगना लक्ष्मीबाई बालिका महाविद्यालय की छात्रा व एमेच्योर मल्लखंभ एसोसिएशन की खिलाड़ी सोनिया कुशवाहा ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में रोप मल्लखंभ पर शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में देश भर के 74 विश्वविद्यालयों की टीमों से 650 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया गया था।
सोनिया की इस उपलब्धि पर एमेच्योर मल्लखंभ एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव सरावगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव त्रिपाठी, बृजेश द्विवेदी, महासचिव रवि प्रकाश परिहार, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार पटेल, डॉ.संजीव मिश्रा, डॉ. आनंद पाल सिंह गौतम, राहुल कुशवाहा, सपना सक्सेना, धीरज वर्मा आदि ने बधाई दी।