फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नीट में चमके झांसी के मेधावी

Thu, 15 Jun 2023 12:05 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
- झांसी में कुल 97.60 प्रतिशत विद्यार्थियों ने दी थी परीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) का परिणाम जारी कर दिया गया है। बता दें कि सात मई को आयोजित हुई इस परीक्षा में झांसी में 97.60 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने भाग लिया था।
मंगलवार देर शाम को नीट का परिणाम जारी हुआ। झांसी में चार परीक्षा केंद्रों शीयरवुड कॉलेज, मदर सीता पब्लिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 और माउंट लिट्रा जी स्कूल में 2626 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सफलता पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें महात्मा हंसराज मॉडर्न स्कूल के प्रियांशु गुप्ता ने ऑल इंडिया 3028, उत्कर्ष त्रिवेदी ने 3942, केओशा जैन ने 4083 रैंक हासिल की है। इसके अलावा प्रियांशी मीना ने 21082, राघव गुप्ता ने 41048, तल्हा खान ने 47083, पुरुषार्थ जैन ने 48000, देवेश अहिरवार ने 54455, कनिष्क अग्रवाल ने 190433, कुणाल साहू ने 83000 और बैकुंठ शर्मा ने 96533 ऑल इंडिया रैंक पाई। स्कूल निदेशक गौरव मिश्रा, चेयरमैन नीरज खत्री, चेयरपर्सन अनु मिश्रा और प्रधानाचार्या सुबुही रिजवी ने विद्यार्थियों को बधाई दी। वहीं मेधाश्री गुप्ता ने 652 अंकों के साथ ऑल इंडिया 6294वीं रैंक प्राप्त की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें