फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: लगातार दूसरे दिन झांसी का दिन का पारा सबसे ज्यादा, 30 डिग्री सेल्सियस के पार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। झांसी का अधिकतम तापमान शुक्रवार को फिर 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। ऐसे में लगातार दूसरे दिन झांसी का दिन का पारा यूपी में सबसे ज्यादा रहा। मौसम विभाग ने आगे भी तापमान बढ़ने का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन




शुक्रवार को सुबह से ही आसमान साफ था। दिन में अच्छी धूप खिली हुई थी। ऐसे में ज्यादातर लोगों ने दिन में गर्म कपड़ों से तौबा कर ली। हालांकि, सूरज ढलने के बाद हल्की ठंडी हवाएं चलीं। अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 4.2 डिग्री ज्यादा है। वहीं, न्यूनतम पारा 11.7 डिग्री सेल्सियस रहा। ये सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक है। झांसी के अलावा किसी भी शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा नहीं छू पाया। ऐसे में झांसी का दिन का पारा प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि आगामी चार-पांच दिनाें में भी अधिकतम पारा 30 से 31 डिग्री सेल्सियस तक बन सकता है। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी संभव है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें