फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: इसी महीने शुरू होगी झांसी की सबसे बड़ी गोशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
गरियागांव में बनने वाली गोशाला में एक हजार गोवंश रखने की होगी क्षमता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। झांसी में इसी महीने सबसे बड़ी गोशाला शुरू हो जाएगी। नगर निगम द्वारा संचालित होने वाली इस गोशाला में एक साथ एक हजार गोवंश रखे जा सकेंगे। अभी नगर निगम की तीन गोशालाएं संचालित हैं। इसमें 2250 गोवंश रखने की क्षमता है।
विज्ञापन

निराश्रित गोवंशों के लिए संरक्षण ग्रहों के निर्माण पर शासन का फोकस है। इसके मद्देनजर गरियागांव में एक हजार गोवंश क्षमता वाली गोशाला का निर्माण कराया जा रहा है। गोशाला में गोवंश के लिए कमरा, भूसा गोदाम, चार शेड, चारों तरफ बाउंड्रीवाल बननी है। ये कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। मौजूदा समय में झांसी में तीन गोशालाएं बनी हुई हैं। इसमें 750-750 क्षमता वाली बिजौली स्थित कान्हा उपवन और बल्लमपुर मार्ग पर स्थायी गोशाला बनी है। जबकि, गरियागांव में बनी एक अस्थायी गोशाला में भी 750 गोवंश रखने की क्षमता है। नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. राघवेंद्र सिंह ने बताया दिसंबर में ही एक हजार गोवंश की क्षमता वाली गोशाला का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें