फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में रक्षक के बजाए भक्षक बनी पुलिस: अखिलेश

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। ललितपुर के पाली थाने में एसओ द्वारा रेप पीड़िता का दुष्कर्म करने के मामले में पत्रकार वार्ता कर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में लोगों की रक्षा करने वाली पुलिस भक्षक बन चुकी है। सवाल उठाया कि आरोपी को अब तक बर्खास्त क्यों नहीं किया है। बोले कि एसओ पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पीड़िता को सरकार 50 लाख की आर्थिक मदद दे। अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब है। प्रदेश सरकार को मानवाधिकार आयोग, महिला आयोग के सबसे ज्यादा नोटिस मिले हुए हैं। सरकार भाजपा नेताओं द्वारा जमीन कब्जाने पर बुलडोजर नहीं चलाती है। प्रदेश की बिजली व्यवस्था चरमरा चुकी है। बोले कि सपा सरकार ने प्रदेश में ट्रांसमिशन लाइन, सबस्टेशन बनाए थे। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा बिजली के कारखाने लगाए थे। भाजपा सरकार इन कामों को पूरा नहीं कर पाई है। पेट्रोल, डीजल से लेकर कर्ज लेना तक महंगा हो गया है। उन्होंने कहा कि मस्जिद, मंदिर से लाउडस्पीकर हटाने को मुद्दा बनाकर भाजपा महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों को दबाना चाहती है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा था कि डिफेंस कॉरिडोर में तोप और फाइटर विमान बनेंगे। जबकि, दिल्ली की सरकार विमान विदेशों से खरीद रही है। उन्होंने कहा कि अन्ना पशुओं से रोजाना किसी न किसी की जान जा रही है। प्रदेश सरकार के पास इसका कोई समाधान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें