फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुकुल खेड़ा में पीने के पानी के लिए तरस रहे ग्रामवासी

विज्ञापन
जनस्वास्थ्य विभाग पहुंची महिलाएं - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी उचाना । गांव गुरुकुल खेड़ा में ग्रामवासी पीने के पानी को तरस रहे हैं। पिछले कई वर्षों से पीने के पानी की किल्लत झेल रहे हैं। अधिकारियों से शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। बुधवार को गांव के रामदासिया मोहल्ला की महिलाएं विभाग के कार्यालय के आगे बैठ गई । राजबाला, पिंकी ,माया ,गीता ,बाला, सुमन, पिंकी ,सिंदो रामरति सहित ग्रामवासियों का कहना है कि उनके गांव में पीने के पानी की पिछले कई वर्षों से किल्लत है। वह विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। पूरे गांव में पीने के पानी की सप्लाई की जाती है, लेकिन हमारे मोहल्ले में पानी नहीं हैं। जिस कारण पानी की भारी समस्या बन जाती है। हम पीने के पानी दूरदराज से लेकर आते हैं l इस बारे में पब्लिक हेल्थ जेई पुनीत कुमार से बात की तो उन्होंने कहा गांव गुरुकुल खेड़ा के रामदासिया माहोला जो कनेक्शनों के कारण पीने की पानी की दिक्कत आ रही है उसका समाधान जल्द से जल्द करा दिया जाएगा l
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें