फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन बाद कोरोना का हमला, तीन पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिले में चार दिन बाद कोरोना वायरस का फिर हमला हुआ है। सोमवार को तीन पॉजिटिव केस सामने आए हैं। अब झांसी में सक्रिय मरीजों की संख्या पांच पहुंच गई है। झांसी में 27 अप्रैल को कोरोना का एक केस मिला था। इसके बाद 28, 29, 30 अप्रैल और एक मई को एक भी मरीज नहीं मिला। सोमवार को 2280 नमूनों की जांच हुई। सबसे ज्यादा एंटीजन किट से 1226, आरटीपीसीआर मशीन से 1051 और ट्रू नेट से तीन नमूने जांचे गए। इस दौरान तीन लोगों में महामारी की पुष्टि हुई है। वहीं, एक मरीज का होम आइसोलेशन का समय पूरा हो गया। अब सक्रिय मरीजों की संख्या पांच हो गई है। इनमें से तीन होम आइसोलेशन में हैं। जबकि, दो दूसरे राज्य में भर्ती हैं। रिकवरी रेट 98.47 फीसदी हो गया हे। मृत्यु दर 1.5 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें