फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज को मिले 4.5 करोड़, 100 प्रकार की दवाओं की होगी खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में जल्द ही दवाओं का टोटा दूर हो जाएगा। शासन ने कॉलेज को साढ़े चार करोड़ रुपये बजट दिया है। बजट आने के बाद कॉलेज प्रशासन ने बीपी, डायबिटीज, पेन किलर, एंटीबायोटिक समेत 100 प्रकार की दवाओं की खरीद के ऑर्डर दे दिए हैं। इसके अलावा बकाया का भी भुगतान किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज में हर साल अप्रैल के पहले सप्ताह तक बजट आ जाता था। इस बार इसमें देरी हो गई तो कॉलेज में दवाओं का जबरदस्त टोटा हो गया। ओपीडी से लेकर वार्ड तक में भर्ती मरीजों को पूरी दवाएं नहीं मिल पा रही हैं। कॉलेज प्रशासन की ओर से शासन को पत्र लिखकर बजट की मांग की गई थी। अब शासन ने साढ़े चार करोड़ रुपये के बजट की पहली किस्त जारी कर दी है। इस बजट से दवाओं, ऑक्सीजन और केमिकल की खरीद की जाएगी। वहीं, बजट आते ही मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने भी बुखार, खांसी, जुकाम, डायबिटीज, बीपी, कफ सिरप, आई ड्रॉप, त्वचा, कैंसर, हड्डी, ईएनटी समेत विभिन्न विभागों के लिए सौ प्रकार की दवाएं खरीदने के लिए ऑर्डर जारी कर दिए हैं। किस दवा की कितनी खरीद होगी कॉलेज प्रशासन ने दर्द की दवा एसाइक्लोपैरा की तीन लाख टेबलेट, 80 हजार एनएस की बोतलें, 20 हजार पैरासिटामोल इंजेक्शन, पांच हजार मैरोपेनम इंजेक्शन (एंटीबायोटिक), दो लाख सिट्राजिन टेबलेट, 10 हजार कफ सीरप, चार-चार तरह की डायबिटीज और बीपी की दवाएं, पांच हजार आई ड्रॉप आदि दवाएं आएंगी। शासन से दवाओं, केमिकल और ऑक्सीजन के लिए साढ़े चार करोड़ बजट की पहली किस्त प्राप्त हो गई है। सौ प्रकार की दवाओं की खरीद के ऑर्डर भी जारी कर दिए हैं। जल्द ही दवाएं प्राप्त हो जाएंगी। - डॉ. हरीशचंद्र आर्या, सीएमएस, मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें