फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 टीबी रोगियों का नहीं हुआ भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिले में जनवरी और फरवरी में पंजीकृत हुए 35 फीसदी टीबी रोगियों का भुगतान नहीं हो पाया है। ऐसा बैंक खाता पंजीकृत होने की कार्रवाई पूरी न हो पाने की वजह से हुआ है। इन मरीजों को हर महीने सरकार की तरफ से 500 रुपये मिलते हैं। टीबी बेहद खतरनाक बीमारी है। विशेषज्ञों के मुताबिक दवाइयों के साथ मरीज को पौष्टिक भोजन की भी बहुत जरूरत होती है। इन जरूरतों को देखते हुए केंद्र सरकार ने निक्षय पोषण योजना शुरू की है। इसके तहत टीबी के मरीजों को केंद्र सरकार द्वारा हर महीने 500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह अनुदान मरीज के ठीक होते तक दिया जाता है। चूंकि, टीबी मरीजों को लगातार जांच कर पंजीकृत किया जाता है। ऐसे में जनवरी और फरवरी में जिले में 300 नए टीबी रोगी मिले हैं। इनमें से 200 रोगियों के खाते में अनुदान राशि तो पहुंच गई है लेकिन सौ की बाकी है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एसके खत्री ने बताया कि अधिकांश टीबी रोगियों के खाते में पैसा पहुंच रहा है। चूंकि, खाता पंजीकरण होने में कुछ समय लगता है। जल्द ही बाकियों को भी राशि मिलने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें