मामले की जानकारी देते एएसआई राममेहर
- फोटो : Amar Ujala
बैंक मैनेजर के साथ अभद्रता के आरोपी ने पुलिस थाना में कर्मचारी के साथ की मारपीट
- एएसआई राममेहर की फाड़ी वर्दी
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद।
उचाना थाना में मामले की जांच बुलाए गए एक पक्ष पर एएसआई ने मारपीट करने, वर्दी फाड़ने व जान से मारने का प्रयास करने के आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़ित एएसआई राममेहर ने बताया कि बैंक मैनेजर विजय ने 25 जनवरी को ऑनलाइन शिकायत देकर कुछ लोगों पर फोन पर अभद्रता करने के आरोप लगाए थे। इस मामले में दोनों पक्षों को जांच के लिए बुलाया था। एएसआई राममेहर के अनुसार मंगलवार को बैंक मैनेजर के परिवार में शादी होने के कारण वह पक्ष नहीं आया, जबकि आरोपी पक्ष पंचायत लेकर थाना पहुंच गया। आरोप है कि इस दौरान कुछ लोगों ने थाने में ही उनके साथ मारपीट की और वर्दी फाड़ दी। एएसआई राममेहर के अनुसार उनका गला भी घोंटा गया। इसके बाद उन्हें उचाना के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। उन्होंने बताया कि अब वे मामले की शिकायत पुलिस थाना में देंगे। वहीं उचाना थाना प्रभारी सोमवीर सिंह के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।