फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक विवाद से परेशान महिला ने पीया एसिड, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पारिवारिक विवाद से परेशान विवाहिता ने एसिड पी लिया। उपचार के लिए उसे महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज मेें भर्ती कराया गया था जहां बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। उसकी आठ माह पहले ही शादी हुई थी। मायके पक्ष ने दहेज उत्पीड़न के चलते मारपीट का आरोप लगाया है। सीपरी बाजार के पाल कॉलोनी निवासी ज्योति (24) का आठ माह पहले कोतवाली के नई बस्ती निवासी युवक से विवाह हुआ था। ज्योति के पिता का कहना है कि विवाह के कुछ दिन बाद से ही ज्योति से एससी एवं कार की मांग होने लगी। जब ज्योति ने परिवार की खस्ता आर्थिक हालत का हवाला देते हुए इंकार किया तब पति समेत अन्य ससुरालजनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पिछले तीन महीने से लगातार उसके साथ मारपीट की जा रही थी। मारपीट एवं रोजाना होने वाली गाली-गालौज से परेशान होकर ज्योति ने दो दिन पहले एसिड पी लिया। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत में सुधार न होने पर मंगलवार को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। आज सुबह उसकी मौत हो गई। ज्योति के पिता का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने अस्पताल से ही उसका स्त्री धन भी उठा ले गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें