विद्युत निगम उपभोक्ताओं की समस्याओं को ऑनलाइन कराएगा दूर
- बिल की गड़बड़ी नए कनेक्शन और अन्य सभी काम होंगे ऑनलाइन
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए विद्युत निगम ने समस्याओं का ऑनलाइन दूर करने का निर्णय लिया है। उपभोक्ताओं की समस्याओं का निराकरण हो तो वह अधिकारियों को शिकायत कर सकते हैं। वही कार्यालयों में अब 50 फ़ीसदी स्टाफ से ही काम कराया जाएगा। सभी कार्यालयों में कोविड-19 भी बनाने के निर्देश दे दिए गए हैं।
मुख्य अभियंता वी एन सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण की रफ्तार काफी तेजी से बढ़ रही है ऐसे में कई अधिकारी कर्मचारी कोरोनावायरस की चपेट में आ चुके हैं। इसलिए काम बाधित ना हो और उपभोक्ताओं को भी किसी तरह की परेशानी ना हो उनके लिए ऑनलाइन समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। उपभोक्ता पहले अपने क्षेत्र के जेई व एसडीओ को संपर्क साधने और व्हाट्सएप एवं ईमेल के माध्यम से शिकायत करेंगे यदि उनकी समस्या दूर नहीं होती है तो वह आला अधिकारियों से या 1912 हेल्पलाइन पर भी शिकायत कर सकते हैं।
सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के उपभोक्ताओं को अपने व्हाट्सएप नंबर और ईमेल आईडी भेजने के निर्देश दिए हैं साथ ही व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से स्वयं जुड़ कर उनकी समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए हैं। उपभोक्ताओं को कनेक्शन लेने, लोड बड़वाने बिल ठीक कराने समेत अन्य सभी सुविधाएं ऑनलाइन दी जाएंगी। मुख्य अभियंता ने बताया कि क्या यह अधिकारी कर्मचारी संक्रमित हो गए हैं ऐसी परिस्थितियों में 50 फ़ीसदी स्टाफ के साथ ही प्रत्येक कार्यालय में काम कराया जाएगा। यह लोग क्रमवार एक दिन छोड़कर एक दिन आएंगे। निगम के सभी कार्यालय में हेल्प डेस्क बनाने के निर्देश दिए हैं जिस पर मास्क थर्मामीटर और रजिस्टर मेंटेन किया जाएगा। कार्यालय में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का नाम पता व मोबाइल नंबर और उनका तापमान भी रजिस्टर में दर्ज कराया जाएगा। भक्तों से भी अपील की है कि वह अपनी शिकायतों का निस्तारण करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1912 पर कॉल करें।
-----
मनोज कुमार