फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञान वह नींव है, जिस पर भारत को निर्माण और विकास करने की जरूरत: डॉ. सारस्वत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के 26वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके सारस्वत ने कहा कि ज्ञान वह नींव है, जिस पर भारत को निर्माण और विकास करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारत के सामने सबसे बड़ी चुनौती है विकासशील से विकसित देश बनना। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं को आगे लाकर रणनीतिकार बनाना चाहते हैं। ताकि, नई सोच और शोध से देश आगे बढ़ सके। उन्होंने कहा कि दीक्षांत पुरानी पद्धति है, जो हमारे वेद काल से चली आ रही है। इसमें गुरु द्वारा शिष्य को जीवन जीने के साथ उसमें उत्कृष्टता पाने के लिए शिक्षा का महत्वपूर्ण स्थान बताया गया है। उन्होंने तैतिर्य उपनिषद के श्लोक से बताया कि मां लक्ष्मी वैभव, मां सरस्वती ज्ञान और शिक्षा की देवी हैं। वही कुलाधिपति राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि युवाओं को अब स्वरोजगार की तरफ भी ध्यान देना पड़ेगा अब तक लोगों की सोच रही है कि सरकारी नौकरी पाना ही रोजगार होता है। शिक्षा ही ऐसा हथियार है, जिसके जरिए किसी भी काम पर विजय प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें