फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाम नमस्ते में कोविड जागरूकता कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
सलाम नमस्ते में कोविड जागरूकता कार्यक्रम माई सिटी रिपोर्टर  नोएडा सेक्टर 62 स्थित आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते में कोविड जागरूकता कार्यक्रम मिशन कोरोना का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान बतौर अतिथि नवीन अ के डॉ. अंकित त्यागी, डॉ. हेमंत गर्ग एवं डॉ. नमित ने अपने विचार प्रकट किए। वहीं कार्यक्रम के दौरान ओमीक्रॉन से बचाव, लक्षण एवं मिथक पर चर्चा की गई। सलाम नमस्ते की स्टेशन हेड बर्षा छबारिया ने बताया कि यूनिसेफ के साथ मिलकर हमने कोविड से सुरक्षा के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया है। यह कार्यक्रम परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के दिशा निर्देशों का समर्थन करता है। कार्यक्रम में लोगों को खान-पान, मास्क का प्रयोग, सोशल डिस्टेंस, बूढ़े एवं बच्चों का ख्याल, क्वारंटीन एवं होम केयर के लिए जागरूक किया गया। डॉ. अंकित त्यागी ने बताया कि बुखार के साथ सूखी खांसी, पीठ दर्द, सिर दर्द, नाक का बहना, गले में दर्द एवं स्वाद न आना ओमीक्रॉन के लक्षण है। वहीं डॉ. हेमंत गर्ग ने कहा कि बुस्टर डोज दूसरी खुराक के 90 दिनों के अंतराल के बाद ही ले। हमारी कोशिश होनी चाहिए कि कोविड के लक्षणों में पैनिक के बदले डॉक्टरों की सलाह ले एवं सामाजिक दूरी का पालन करें। डॉ. नमित ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों एवं अस्पतालों को समुदाय के स्वास्थ्य हित में ज्यादा से ज्यादा जागरूकता फैलानी चाहिए। ----------- प्रगति मिश्रा  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें