फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी पर फिर कोरोना का हमला, कैदी समेत दो मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के नए स्ट्रेन ओमिक्रान के बीच झांसी में लगभग एक महीने बाद फिर से कोरोना के मरीज मिल गए हैं। खास बात ये है कि जेल में एक कैदी भी संक्रमित हो गया है। वहीं, मोंठ का रहने वाला एक युवक भी संक्रमण की चपेट में आ गया है। वो नंदनपुरा में रहने वाले दोस्त के साथ राजघाट सीएचसी में जांच कराने गया था। वहां एंटीजन किट से जांच करने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। जैसे ही युवक को रिपोर्ट की जानकारी हुई, वो मौके से फरार हो गया। स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस को सूचना देकर उसकी तलाश शुरू करा दी है। साथ ही दोस्त को भी बैठा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें