फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: कोच के अंदर नहाने वाला युवक गिरफ्तार, रील बनाकर वीडियो किया था वायरल, तलाश में जुटी थी आरपीएफ

Tue, 11 Nov 2025 10:45 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

दो दिन पहले आगरा जाने वाली ट्रेन के स्लीपर कोच में एक युवक नहाने के लिए वह बाल्टी और मग घर से लाया था। कोच के गेट पर नहाने के कारण पानी भर गया था। इससे यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
युवक प्रमोद श्रीवास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रेन के स्लीपर कोच के भीतर बाल्टी और मग लेकर नहाने के साथ ही उसका वीडियो वायरल करने वाले मोंठ निवासी प्रमोद श्रीवास को आरपीएफ ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


 
Trending Videos
विज्ञापन

ट्रेन के कोच में नहाते हुए युवक - फोटो : सोशल मीडिया
दो दिन पहले आगरा जाने वाली ट्रेन के स्लीपर कोच में एक युवक नहाने के लिए वह बाल्टी और मग घर से लाया था। कोच के गेट पर नहाने के कारण पानी भर गया था। इससे यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा था। काेच के यात्रियों के साथ ताश पत्ते खेलते हुए वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया था। वायरल वीडियो के आधार पर आरपीएफ उसकी तलाश कर रही थी। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी बृजेंदर कुमार ने बताया कि आरोपी युवक को घर से गिरफ्तार कर लिया गया।


बाल्टी और मग घर से लेकर आया था
बताया गया कि मोंठ कस्बा निवासी प्रमोद श्रीवास रील बनाने का शौकीन है और आए दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अजीबोगरीब वीडियो डालता रहता है। घर से एक बाल्टी, मग और पानी की बोतल लेकर आया ट्रेन में चढ़ा। ट्रेन के एक कोच में खाली जगह देखकर उसने वहीं बाल्टी में पानी डाला और नहाने लगा। इस दौरान उसका साथी मोबाइल कैमरे से पूरा वीडियो शूट करता रहा। युवक ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर दिया, जिसमें उसने फिल्मी गाना और स्लो-मोशन इफेक्ट भी जोड़ा। वीडियो वायरल होने के बाद रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें