फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: नौकरी तलाशने घर से निकले युवक की ट्रेन से गिरकर मौत, तीन साल पहले बड़े भाई की भी हादसे में गई थी जान

Wed, 11 Jan 2023 10:24 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

पुलिस को शव के पास से एक बैग बरामद हुआ। बैग में मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई। आधार कार्ड के साथ मोबाइल फोन एवं टिकट भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौकरी की तलाश में निकले युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। प्रेमनगर पुलिस के मुताबिक भिंड (मध्य प्रदेश) निवासी धीरज शाक्या (24) पुत्र पान सिंह बीएससी करने के बाद नौकरी की तलाश कर रहा था। कई जगहों परीक्षा दे चुका लेकिन, अभी तक उसकी नौकरी नहीं लगी। मोहल्ले के कुछ लड़के सांगली की एक फैक्टरी में काम करते हैं। धीरज भी वहां नौकरी तलाशने जा रहा था।

विज्ञापन


मंगलवार देर-रात ट्रेन से संगाली जा रहा था। वह ट्रेन के गेट के बाहर खड़ा था। बल्लमपुर गांव के पास वह लड़खड़ाकर नीचे गिर पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को शव के पास से एक बैग बरामद हुआ। बैग में मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई। आधार कार्ड के साथ मोबाइल फोन एवं टिकट भी बरामद हुआ है। बुधवार भोर में पुलिस ने उसके छोटे भाई देवेंद्र को फोन करके हादसे की सूचना दी। इसके बाद उसके परिजन भी झांसी पहुंचे। उसके पिता पान सिंह का कहना है कि तीन साल पहले बड़े बेटे सर्वेश की दुर्घटना में मौत हो कई थी। सर्वेश की पत्नी मंजू की शादी बाद में धीरज से कर दी गई।

विज्ञापन

दूसरे बेटे की लाश देखकर फफक पड़े पिता
बड़े बेटे सर्वेश की हादसे में मौत हो गई थी। उसके तीन साल बाद दूसरे बेटे धीरज की भी हादसे में मौत हो गई। बुधवार को चीरघर में बेटे की लाश देखकर पिता पान सिंह फफक-फफक कर रो पड़े। बोले, सर्वेश की एक छोटी बेटी थी। यह देख बहू मंजू की शादी धीरज से करा दी थी। अब धीरज की भी मौत हो गई। मंजू गर्भवती है। पान सिंह ऑटो चलाते हैं। दो बेटों की मौत से उनको गहरा सदमा लगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें