फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: युवक ने जहर निगलकर दी जान, चार साल पहले की थी लव मैरिज, पत्नी के घर छोड़ने से था तनाव में

Fri, 10 Apr 2026 08:52 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क

सार

परिजनों के मुताबिक, सुबोध शराब पीने का आदी था। अक्सर इस वजह से पत्नी से विवाद होता था। करीब एक साल पहले पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई। इसके बाद से सुबोध अवसाद में रहने लगा था।
विज्ञापन
सुसाइड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमनगर थाने के गढ़िया गांव निवासी सुबोध उर्फ गोलू (35) ने बृहस्पतिवार रात जहर निगल लिया। कुछ देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी। घबराहट होने पर मां के पास पहुंचकर जहर निगलने की बात बताई। मां से खुद को बचा लेने की बात कहने लगा। यह सुनकर मां घबरा उठी। तुरंत उसे ले जाकर मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि पत्नी के घर से चले जाने के बाद वह तनाव में रहता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सुबोध मां एवं दो भाइयों के साथ रहता था। जीविकोपार्जन के लिए निजी वाहन चलाता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि करीब चार साल पहले उसने एक युवती से लव मैरिज की थी। वह शराब पीने का भी आदी था। अक्सर इस वजह से पत्नी से विवाद होने लगा। करीब एक साल पहले पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई। इसके बाद से सुबोध अवसाद में रहने लगा। शराब भी ज्यादा पीता था। बृहस्पतिवार रात शराब के नशे में घर आने के बाद सीधे अपने कमरे में चला गया। करीब एक घंटे बाद बाहर आकर मां से जहर निगल लेने की बात बताई। उसकी मौत से परिवार में रोना-पिटना मचा है। परिवार में मां समेत दो भाई एवं दो बहन हैं। भाई छोटे हैं जबकि बहन उससे बड़ी हैं। थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें