फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: खदान में पत्थर लगने से मजदूर की मौत, मध्य प्रदेश के शिवपुरी का था निवासी

Tue, 18 Oct 2022 06:14 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

एमपी के शिवपुरी जिला निवासी दयाशंकर बरुआसागर में रहता था। वह यहां बड़ागांव के गोरा मछिया में स्थित एक खदान में काम करता था। मंगलवार को वह खदान पर काम कर रहा था। तभी उसे एक पत्थर लग गया, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
खदान में पत्थर लगने से मजदूर की मौत - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरुआसागर क्षेत्र के बड़ागांव क्षेत्र में मंगलवार को खदान में काम करने के दौरान पत्थर लगने से एक मजदूर घायल हो गया था, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के थाना दिनारा के ग्राम भैंसोरा निवासी दयाशंकर (30) बरुआसागर में रहता था। वह यहां बड़ागांव के गोरा मछिया में स्थित एक खदान में काम करता था। मंगलवार को वह खदान पर काम कर रहा था। तभी उसे एक पत्थर लग गया, जिससे वह घायल हो गया। आनन-फानन उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें