ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने एक व्यक्ति से 900 ग्राम सोना बरामद किया है। बाजार में इस सोने की कीमत करीब पचास लाख रुपये आंकी गई है।
आरोपी सोने की चेन एवं बिस्कुट छुपाकर झांसी-सागर स्टेशन से ग्वालियर लेकर जा रहा था। आरपीएफ प्रभारी आरके कौशिक के मुताबिक, रविवार रात शक होने पर एक व्यक्ति की तलाशी ली गई।
इसमें कमर में बंधे कपड़े से सोने के बिस्किट और चेन नीचे गिर गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सागर और झांसी से ऑर्डर लेता था। इसे लेकर वह लोकल मार्केट में सर्राफा कारोबारियों को बेच देता था। जीआरपी ने इसकी सूचना जीएसटी टीम को भी दी है। मामले की जांच चल रही है।