फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: अज्ञात कारणों से महिला ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर, मऊरानीपुर क्षेत्र के ग्राम कुचनपुरा की घटना

Mon, 06 Jul 2026 08:48 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

आग की लपटों में घिरी महिला की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों ने उसे मुश्किल से बचाते हुए सीएचसी भिजवाया, जहां उसकी हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।
 
विज्ञापन
आत्मदाह का प्रयास। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊरानीपुर अंतर्गत ग्राम कुचनपुरा में सोमवार को एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। आग की लपटों में घिरी महिला की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों ने उसे बमुश्किल बचाया।
विज्ञापन


कुचनपुरा निवासी धर्मेंद्र की 50 वर्षीय पत्नी नर्मदा ने अज्ञात कारणों से घर के अंदर खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर आग लगा ली। कुछ ही देर में घर से आग की लपटें व धुआं उठता देख पड़ोसी तुरंत मौके पर दौड़े। उन्होंने किसी तरह आग पर काबू पाया व झुलसी महिला को बाहर निकाला। घटना के समय महिला घर पर अकेली थी। महिला के बेटे ने बताया कि वह स्कूल में एडमिशन के सिलसिले में बाहर गया था व उसके पिता भी किसी काम से घर से बाहर थे। पड़ोसियों से सूचना मिलने पर वह आनन-फानन में घर पहुंचा और मां को संभाला। परिजन व स्थानीय लोग महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां से चिकित्सकों ने महिला की हालत को गंभीर बताते हुए प्राथमिक उपचार के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें