फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: नगर निगम की जमीन पर लगे बोर्ड को उखाड़ने पर महिला नामजद, वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई

Thu, 25 Jun 2026 06:32 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

नगर निगम से संबद्ध लेखपाल राजीव राजपूत की तहरीर पर सीपरी बाजार पुलिस ने महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना सीपरी बाजार, झांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम की सरकारी भूमि पर लगाए गए बोर्ड उखाड़ने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में सीपरी बाजार थाना में महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


नगर निगम से संबद्ध लेखपाल राजीव राजपूत ने पुलिस को बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में महिला समेत दो लोग नगर निगम की ओर से लगाए पिलर बोर्ड को हटाते हुए दिख रहे थे। क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक की ओर से जांच करने पर मालूम चला कि मसीहागंज के लहर गिर्द स्थित आराजी संख्या 1072 की भूमि सरकारीअभिलेखों में तालाब के रूप में दर्ज है। यह राज्य सरकार की संपत्ति है। इसका प्रबंधन नगर निगम के पास है।इस संबंध में नगर निगम की ओर से वहां बोर्ड लगाया गया था। कुछ दिनों पहले वहां रहने वाली वंदना ने दो अन्य लोगों के साथ इसे उखाड़ दिया। इसके पहले 3 मार्च को भी वंदना ने यह बोर्ड उखाड़कर फेंक दिया था। सीपरी बाजार थाना प्रभारी जेपी चौबे के मुताबिक प्राथमिकी दर्ज करके जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें