फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: झांसी को मिलेगी एक और बाइपास की सौगात, ग्वालियर से ललितपुर आने-जाने वालों को मिलेगा लाभ

Mon, 15 Jun 2026 02:31 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

झांसी-ललितपुर हाईवे से निकलने वाले वाहनों काे ग्वालियर रूट पर सीधे पहुंचना आसान हो जाएगा। 10 किलोमीटर लंबे इस बाइपास का प्रस्ताव एनएचएआई की ओर से मुख्यालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
झांसी-ग्वालियर हाईवे - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी को एक और बाइपास की सौगात जल्द मिलेगी। इसके बाद ग्वालियर से ललितपुर आने-जाने के लिए वाहनाें को झांसी के अंदर दाखिल होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। करारी के पास से ही बाइपास से होकर वाहन चालक सिजवाहा में उतरेंगे। यहां से सीधे ललितपुर चले जाएंगे। 10 किलोमीटर लंबे इस बाइपास का प्रस्ताव एनएचएआई की ओर से मुख्यालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन


भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने वाहन चालकाें की सुविधा के लिए एक और बाइपास की सौगात देने की कवायद शुरू की है। झांसी-ललितपुर हाईवे से निकलने वाले वाहनों काे ग्वालियर रूट पर सीधे पहुंचना आसान हो जाएगा। बाइपास का सर्वें कार्य कराया गया है। दतिया रोड पर करारी के पास से सिजवाहा से जोड़ा जाएगा। इससे अब वाहनों को झांसी-शिवपुरी-कानपुर बाईपास तक से होकर नहीं निकलना होगा। परियोजना निदेशक मनोज कुमार ने बताया कि बाईपास का सर्वे कर प्रस्ताव तैयार किया गया है। स्वीकृति होने के बाद काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें