फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सौर ऊर्जा का हब बनेगा झांसी... सूरज की तपिश से रोशन होंगे 15 लाख घर

विज्ञापन
विज्ञापन
- दो प्लांट हैं चालू, चार निर्माणाधीन और 23 कंपनियां कर चुकी हैं करार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। झांसी सौर ऊर्जा उत्पादन का बड़ा हब बनने जा रहा है। वर्तमान में यहां दो सोलर पावर प्लांट चल रहे हैं, जबकि चार का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। इसके अलावा 23 अन्य कंपनियों ने यहां सोलर पावर प्लांट की स्थापना के लिए सरकार से करार किया है। अफसर बताते हैं कि झांसी में सोलर प्लांट के लिए 1.60 लाख करोड़ का निवेश किया जा रहा है।करीब दो साल बाद यहां सोलर प्लांट से नौ हजार मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा। इससे करीब 15 लाख घर रोशन होंगे।
सूरज की तपिश अब झांसी के लोगों के लिए वरदान साबित होने जा रही है। सौर ऊर्जा उत्पादन की दृष्टि से यहां धूप का रेडिएशन देश के बाकी हिस्सों से बेहतर है। हालांकि, राजस्थान के भी कई इलाकों में झांसी की तरह से धूप का रेडिएशन है, लेकिन वहां अक्सर धूल भरी आंधियां चलती रहती हैं। धूल सोलर प्लेट पर जम जाती है, जिससे उत्पादन प्रभावित होता है, परंतु झांसी में यह समस्या भी नहीं है। यही वजह है कि सौर ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनियों के कदम तेजी से झांसी की ओर से बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

अदाणी समूह ने यहां तीन साल पहले सोलर पावर प्लांट लगाया था, जबकि पिछले महीने एम प्लस सोलर कंपनी का प्लांट शुरू हुआ है। इन दोनों प्लांटों में 600 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। इसके अलावा 1600 मेगावाट बिजली उत्पादन की क्षमता के चार प्लांटों का निर्माण कार्य अंतिम दौर में पहुंच चुका है। अगले आठ माह के भीतर इन प्लांटों में उत्पादन शुरू हो जाएगा। जबकि, पिछले एक साल के भीतर झांसी में सोलर पावर प्लांटों की स्थापना के लिए 23 कंपनियां सरकार से करार कर चुकी हैं। कंपनियां यहां एक लाख साठ हजार करोड़ का निवेश कर रही हैं। इन कंपनियों की आगामी दो साल में प्लांट स्थापित करने की योजना है।
विज्ञापन

000000
यह भी जानें...
- 6000 लोगों को सीधे तौर पर हासिल होगा रोजगार, 4000 को अप्रत्यक्ष रूप से मिलेगा काम।
- ग्रामीणों को मिलेगा उनकी जमीन का सालाना किराया।

झांसी के वातावरण में सोलर एनर्जी उत्पादन का हब बनने की क्षमता है। यहां जमीन की पर्याप्त उपलब्धता है। धूप का रेडिएशन अनुकूल है। यही वजह है कि कंपनियां यहां प्लांट लगाने के लिए तेजी से आगे आ रहीं हैं। भविष्य में झांसी की पहचान सौर उर्जा उत्पादन के बड़े क्षेत्र के रूप में होगी। इससे यहां के लोगों को रोजगार भी खूब मिलेगा। - मनीष चौधरी, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें