फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, एक घंटे में गिरा 10 एमएम पानी, आज भी बारिश के आसार

Wed, 05 Nov 2025 06:21 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

चक्रवाती तूफान मोंथा के चलते पिछले हफ्ते बारिश हुई थी। हालांकि, पिछले तीन दिनों से इसका असर खत्म हो जाने से धूप खिली हुई थी। मगर मंगलवार से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से फिर मौसम में बदलाव देखने को मिला।
विज्ञापन
शाम के समय बारिश होती हुई - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी विक्षोभ के चलते मंगलवार को मौसम एक बार फिर बदल गया। शाम को एक घंटे तक हुई झमाझम बारिश के दौरान जनपद में लगभग 10 मिलीमीटर पानी गिरा। मौसम विभाग ने बुधवार को भी बारिश के आसार जताए हैं।
विज्ञापन


चक्रवाती तूफान मोंथा के चलते पिछले हफ्ते बारिश हुई थी। हालांकि, पिछले तीन दिनों से इसका असर खत्म हो जाने से धूप खिली हुई थी। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया था मगर मंगलवार से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से फिर मौसम में बदलाव देखने को मिला। सुबह आसमान साफ था। दोपहर में अच्छी धूप खिली हुई थी। अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो कि सामान्य से 0.1 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम पारा 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक है।

शाम साढ़े चार बजे के आसपास महानगर में घने काले बादल छा गए। आधे घंटे बाद यानी पांच बजे से बूंदाबांदी शुरू हो गई। करीब 10 मिनट बाद तेज पानी गिरना शुरू हो गया। सवा छह बजे तक झमाझम बारिश होती रही। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि जिले में 10 मिलीमीटर बारिश हुई है।
विज्ञापन


सात से बढ़ सकती है ठंड
जिले में सात नवंबर से ठंड बढ़ सकती है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि राजस्थान की ओर से सात से आठ किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आने वाली ठंडी हवा तापमान लुढ़काएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें