फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महानगर ने उत्साह के साथ किया नये साल का इस्तकबाल

विज्ञापन
नव वर्ष पर झांसी के मैथिलीशरण गुप्त पार्क में खूव रही चहल-पहल।
विज्ञापन
झांसी। बुधवार को महानगर के लोगों ने नये साल 2020 का पूरे उत्साह के साथ स्वागत किया। साल के पहले दिन जमकर सैर सपाटा हुआ। पर्यटन व धार्मिक स्थलों पर लोगों की जमकर भीड़ उमड़ी। इसमें मौसम ने भी भरपूर साथ दिया।
विज्ञापन

पिछले चार - पांच दिनों से पड़ रही कड़ाके की सर्दी की वजह से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित बना हुआ था। लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे थे, जिससे पार्क, किला आदि स्थानों पर भी सन्नाटे की स्थिति बनी हुई थी। लेकिन, नई साल की पहली सुबह रात का संदेश लेकर आई। सर्दी में कमी रही। दोपहर में धूप भी खिली। इसका लोगों ने भरपूर लाभ उठाया। साल के पहले दिन रानी लक्ष्मीबाई पार्क, मैथिलीशरण गुप्त पार्क, डॉ. वृंदावनलाल वर्मा पार्क, पंचतंत्र पार्क, नारायण बाग तथा किले में भारी संख्या में लोग सैर सपाटे के लिए पहुंचे। शाम तक पर्यटन स्थलों पर लोगों की भीड़ बनी रही। वहीं, साल की सुबह लोगों ने देव दर्शन किए, जिससे मंदिरों में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इसके अलावा भारी संख्या में लोगों ने ओरछा, दतिया की ओर भी रुख किया।
विज्ञापन

चार - पांच दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड के बाद बुधवार को मौसम साफ हुआ है और साल का पहला दिन भी है। सैर सपाटा तो बनता ही है।
- जुबेर खान
साल का पहला दिन हंसी खुशी से बिताया, इसी उम्मीद के साथ कि 2020 का हर दिन इसी प्रकार खुशी के साथ बीते। यही वजह है कि घर से घूमने लिए निकल पड़े।
- अंजली रुद्राक्ष
बीते साल के आखिरी दिनों में सर्दी ने खूब परेशान किया। लेकिन, नये साल का पहला दिन राहत भरा रहा। हल्की धूप खिली, लेकिन अच्छी लगी।
- आरती गौतम
नया साल नई उमंग, नया उत्साह लेकर आया है। जो काम पिछले साल अधूरे रह गए, वे इस साल पूरे हों। हंसी-खुशी इस साल के भी दिन गुजरते रहें।
- हर्षिता विश्वकर्मा
वैसे तो हर दिन खास होता है, इन सब में साल का पहला दिन सबसे खास होता है। नये संकल्पों को पूरा करने के इरादे के साथ सभी नये साल में कदम रखें।
- सांई राजवंशी
हर साल जीवन में कुछ अच्छा लेकर आता है। इसी प्रकार नया साल आया है। साल के पहले दिन की तरह सभी का पूरा साल अच्छा गुजरे।
- पूजा गुप्ता

नववर्ष के आगमन पर पत्रकार भवन में बुंदेलखंड साहित्य संगीत कला संस्थान द्वारा सांस्कृतिक कार्य?

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें