फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: फिर बदलेगा मौसम, 21 से बारिश के आसार, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत

Fri, 17 Jul 2026 10:41 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

मौसम विभाग के मुताबिक 21 और 22 जुलाई को अच्छी बारिश झांसी में देखने को मिल सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह का मौसम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी का मौसम एक बार फिर बदल सकता है। 21 जुलाई से झमाझम बारिश के आसार हैं। शुरुआती दो दिनों में झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है। ऐसे में लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से मानसून सुस्त पड़ने से लगातार तापमान में इजाफा हो रहा है। आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू होते ही लोग को बारिश की उम्मीद जग जाती है लेकिन बादल बिना बरसे ही निकल जाते हैं। दूसरी तरफ, धूप निकलने से वातावरण में उमस बढ़ जाती है, इससे लोगों के पसीने छूट रहे हैं। बृहस्पतिवार को दिन का तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 4.7 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम पारा 29 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक है। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में हवाओं के निम्न दाब का क्षेत्र बन रहा है। ये जिस जगह बनता है, वहां वातावरण में नमी एकत्र होती है। फिर जिस ओर रुख करता है, वहां अच्छी बारिश होती है। चूंकि, इसकी दिशा पश्चिम की ओर है, ऐसे में ये बिहार से यूपी होता हुआ बुंदेलखंड की ओर रुख करेगा। फिर 21 और 22 जुलाई को अच्छी बारिश झांसी में देखने को मिल सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन


अब तक सामान्य से 49 फीसदी कम वर्षा
जनपद में एक जून से 16 जुलाई तक औसत बारिश 200.4 मिलीमीटर है। इसकी तुलना में अब तक 101.7 मिलीमीटर बारिश हो पाई है, जो कि 49 फीसदी कम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें