फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: पहाड़ी पर अचानक जमीन से निकलने लगा पानी, चमत्कार मान ग्रामीण करने लगे पूजा-पाठ

Fri, 15 May 2026 05:29 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

ग्रामीणों का कहना है कि आसपास के कुएं सूखे पड़े है। ऐसे में पहाड़ी पर जमीन से अचानक पानी निकलना चमत्कार है।  
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद भीड़। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्सा क्षेत्र के पुनावली कंचनपुर गांव में पहाड़ी पर अचानक जमीन से पानी निकलने लगा। यह बात गांव में आग की तरह फैल गई। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। ग्रामीण ने इसको चमत्कार मानते हुए पूजा-अर्चना शुरू कर दी।
विज्ञापन


आसपास के कुएं पड़े सूखे
ग्रामीणों का कहना है कि पहाड़ी के एक हिस्से में एक गीला गड्ढा दिखाई दिया। जब उन्होंने उसे खोदा, तो उसमें से पानी की धारा निकलने लगी। एक बार खाली करने पर भी गड्ढा दोबारा पानी से भर गया। आसपास के कुएं सूखे पड़े है। इस तरह पानी निकलना चमत्कार है। 

जांच करेगा भूगर्भ विभाग
इस मामले में भूगर्भ विभाग के असिस्टेंट जियोलॉजिस्ट मनीष कुमार कनौजिया ने बताया कि गर्मी के मौसम में जमीन में फ्रैक्चर होने के कारण ऐसी घटनाएं होती हैं। उन्होंने कहा कि विभाग को सूचना मिल गई है और जल्द ही मौके पर पहुंचकर विस्तृत जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें