फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: मेडिकल कॉलेज के वार्ड बॉय और चतुर्थ श्रेणी कर्मी दिखेंगे यूनिफॉर्म में, प्रशासन ने ड्रेस कोड किया लागू

Sun, 07 Sep 2025 11:07 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

वार्ड बॉय लाल चौखाना और चतुर्थ श्रेणी कर्मी नीली ड्रेस में दिखाई देंगे।
विज्ञापन
रानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने वार्ड बॉय व चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की ड्रेस का निर्धारण कर दिया है। आज से वार्ड बॉय लाल चौखाना और चतुर्थ श्रेणी कर्मी नीली ड्रेस पहनेंगे। शनिवार को इमरजेंसी में कार्यरत कर्मियों को ड्रेस दिया गया।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों ने बताया कि बिना ड्रेस वार्ड बॉय व चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के होने की वजह से अक्सर भ्रम की स्थिति बन जाती है। निरीक्षण के दौरान तीमारदार अथवा मेडिकल कर्मी में भेद करना मुश्किल हो जाता है। इस समस्या का निदान करने के लिए ड्रेस का निर्धारण कर दिया गया है।

प्रधानाचार्य डॉ. मयंक सिंह ने बताया कि फिलहाल इमरजेंसी के कर्मियों को ड्रेस का वितरण कर दिया है। जल्द ही वार्डों में कार्यरत कर्मियों को ड्रेस दी जाएगी। आदेश कर दिए हैं कि गले में परिचय-पत्र डालना अनिवार्य है अन्यथा की स्थिति में सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें