फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: बिजली कटौती से नाराज़ ग्रामीणों ने किया चक्का जाम, जमकर की नारेबाजी

Sun, 24 Aug 2025 06:59 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

बिजली कटौती से परेशान बंगरा के उल्दन गांव में रविवार को ग्रामीणों का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा।एकजुट होकर सड़क पर उतरते हुए प्रदर्शन किया और चक्का जाम कर दिया। 
 
विज्ञापन
सड़क पर खड़े ग्रामीण - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली कटौती से परेशान बंगरा के उल्दन गांव में में रविवार को ग्रामीणों का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा। बंगरा के उल्दन  मार्ग पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं ने एकजुट होकर सड़क पर उतरते हुए प्रदर्शन किया और चक्का जाम कर दिया। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 4 से 5 दिन से गांव में बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है। न तो लाइट के खंभे लगाए जा रहे हैं और न ही समय पर बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। बार-बार शिकायतों के बाद भी विभागीय अधिकारी टालमटोल कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग के कर्मचारियों से संपर्क करने पर केवल आश्वासन देकर पल्ला झाड़ लिया जाता है। सूचना मिलते ही उल्दन पुलिस के मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर की मशक्कत के बाद ग्रामीण शांत हुए और जाम खोला गया।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उल्दन गाँव में बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं की गई और लाइट के खंभे नहीं लगाए गए, तो वे और उग्र आंदोलन करेंगे तथा जिला मुख्यालय तक विरोध दर्ज कराने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें