फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: ट्रैक्टर से कुचलकर ग्राम प्रधान के मासूम बेटे की मौत, पुलिस ने शव को कब्र से निकलवाकर कराया पोस्टमार्टम

Mon, 30 Mar 2026 09:52 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सोमवार की शाम गुरसराय-चिरगांव रोड पर जाम लगा दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने हल्की धाराओं में केस दर्ज किया है। इस दौरान करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन
सड़क पर जाम लगाते परिजन व ग्रामीण। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरसराय थाना इलाके के ग्राम अड़जरा में ग्राम प्रधान के दो साल के मासूम बेटे की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई। परिजनों ने घटना को चुनावी रंजिश से जोड़ते हुए हत्या का आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया। मासूम की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव का भी माहौल गमगीन बना हुआ है।
विज्ञापन


कब्र से निकाला गया शव
ग्राम अड़जरा के प्रधान विनोद पटेल का दो वर्षीय पुत्र मयंक पटेल रविवार सुबह घर के बाहर खेल रहा था। तभी गांव के ही एक ट्रैक्टर ने उसे रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल मासूम को उपचार के लिए आनन-फानन झांसी ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को गांव वापस लाकर दफना दिया गया। लेकिन, सोमवार को मृतक के पिता विनोद पटेल ने थाना पुलिस को शिकायती पत्र दिया, जिसके जरिये आरोप लगाया कि उसके पुत्र की मौत हादसा नहीं है, बल्कि चुनावी रंजिश के चलते सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया गया है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस पर उपजिलाधिकारी सुनील कुमार और थाना पुलिस की मौजूदगी में मासूम के शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

जांच में जुटी पुलिस
घटना के संबंध में गुरसराय थाने के प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। हर पहलु को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
विज्ञापन


20 साल लंबे इंतजार के बाद हुआ था जन्म
ग्राम प्रधान विनोद पटेल के घर करीब 20 वर्षों के लंबे इंतजार और मन्नतों के बाद जुड़वा संतान एक बेटा और एक बेटी का जन्म हुआ था। मृतक मयंक उनका इकलौता बेटा था। उसकी मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। गांव में भी शोक की लहर है।



घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सोमवार की शाम गुरसराय-चिरगांव रोड पर जाम लगा दिया। इस दौरान लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ हल्की धाराओं में मामला दर्ज कर रही है। जबकि, वारदात बेहद संगीन है। ऐसे में संगीन धाराओं में ही प्राथमिकी दर्ज की जाए। जाम की वजह से तकरीबन दो घंटे तक सड़क का आवागमन बाधित बना रहा। मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी सुनील कुमार और सीओ देवेंद्र नाथ मिश्रा ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन



सड़क पर जाम लगाते ग्रामीण...


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें