फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: पूर्व सपा विधायक के खिलाफ विजिलेंस ने दर्ज कराई एफआईआर, आय से अधिक संपत्ति का आरोप

Mon, 01 Aug 2022 04:11 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

शासन के निर्देश पर उप्र सतर्कता अधिष्ठान ने पांच अप्रैल 2021 को जांच शुरू की थी, जिसमें सामने आया कि विधायक रहते हुए दीपनारायण सिंह यादव को 14 करोड़ 30 लाख रुपये की आय हुई, जबकि इस अवधि में उनका खर्च 37 करोड़ 32 लाख पाया गया।
विज्ञापन
सपा विधायक दीपनारायण सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और गरौठा से विधायक जवाहर लाल राजपूत की शिकायत पर समाजवादी पार्टी (सपा) नेता और पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन


भाजपा नेता ने पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव की शिकायत शासन में की थी, जिसमें अवैध रूप से अकूत संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया था। शासन के निर्देश पर उप्र सतर्कता अधिष्ठान ने पांच अप्रैल 2021 को जांच शुरू की थी, जिसमें सामने आया कि विधायक रहते हुए दीपनारायण सिंह यादव को 14 करोड़ 30 लाख रुपये की आय हुई, जबकि इस अवधि में उनका खर्च 37 करोड़ 32 लाख पाया गया।
विज्ञापन


जांच के दौरान पूछताछ में पूर्व विधायक 23.02 करोड़ रुपए की संपत्ति का हिसाब नहीं दे पाए। इस पर विजिलेंस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें