फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: कन्नौज में हुई घटना के बाद जेल में बढ़ी सतर्कता, बंदियों की गिनती के साथ कंबलों की भी होगी निगरानी

Thu, 08 Jan 2026 09:55 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

कन्नौज जेल से कंबल के सहारे भाग निकले बंदियों की घटना सामने आने के बाद झांसी जेल में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। रात में सर्चलाइट के साथ प्रहरी को भी तैनात किया गया है। 
विज्ञापन
जिला कारागार, झांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जेल से कंबल के सहारे भाग निकले बंदियों की घटना सामने आने के बाद झांसी जेल में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। इस मामले में शासन स्तर से निगरानी होने के नाते यहां भी अब बंदियों की दिन में तीन बार गिनती कराई जा रही है। रात में सर्चलाइट के साथ प्रहरी को भी तैनात किया गया है। इसके साथ ही कंबलों की भी नियमित तरीके से निगरानी कराई जाएगी।
विज्ञापन



कन्नौज जेल से रविवार रात नए साल के जश्न के दौरान दो बंदी भाग निकले थे। इसका पता कई घंटे बाद सोमवार की सुबह गिनती के समय हुआ था। जांच-पड़ताल में यह बात सामने आई कि जेल में सिर्फ एक बार ही गिनती कराई जा रही थी। इसको देखते हुए सभी जेल में अब तीन बार गिनती कराना अनिवार्य कर दिया गया है। सुबह-शाम के साथ ही दोपहर को भी प्रत्येक बैरक में गिनती कराई जानी है। बैरक प्रभारी को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। ठंड में रात्रिकालीन गश्त भी बढ़ाने को कहा गया है। अभी तक सर्च लाइट का अधिक इस्तेमाल नहीं हो रहा था लेकिन इस घटना के सामने आने के बाद सर्चलाइट पर प्रहरी को तैनात कर दिया गया है। बंदियों को दिए जाने वाले कंबलों की भी सुबह शाम नियमित गिनती कराने के निर्देश दिए गए हैं। वरिष्ठ जेल अधीक्षक विनोद कुमार का कहना है कि इस घटना के सामने आने के बाद से यहां सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें