फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: गौशाला में बदहाली का वीडियो वायरल, हरकत में आया प्रशासन

Mon, 25 Aug 2025 04:49 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

गौशाला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें कई गोवंश घायल अवस्था में तड़पते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
ग्राम कदौरा स्थित गौशाला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम कदौरा स्थित गौशाला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें कई गोवंश घायल अवस्था में तड़पते नजर आ रहे हैं। कुछ गोवंश की आंखें कौवों ने नोच ली है। जबकि मृत गोवंश को गौशाला के बाहर फेंका गया था।
विज्ञापन


वीडियो वायरल होते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी व सचिव हरकत में आए। खंड विकास अधिकारी मऊरानीपुर ने गौशाला का निरीक्षण किया। जबकि पशु चिकित्सक ने मृत गोवंश का पोस्टमार्टम कर घायल गोवंश का इलाज शुरू किया। इसके साथ ही गौशाला के पास जिस महिला का खेत है उस महिला ने बताया कि आए दिन गौशाला से जानवरों को बाहर निकाल दिया जाता है जिसके चलते उसके खेत में जो फसल है वह बर्बाद हो चुकी है।

उप जिलाधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया से मामला संज्ञान में आने पर तत्काल जांच शुरू कराई गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आई तो जिम्मेदारों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें