फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: बाजार में सब्जियों के बढ़े दाम, बिगड़ा रसोई का बजट, टमाटर हुआ दोगुना प्याज भी हुई महंगी

Fri, 26 Jun 2026 06:11 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

मौसम के उतार-चढ़ाव का असर सब्जियों पर पड़ रहा है। इसका असर उनकी कीमतों पर भी दिखना शुरू हो गया है। कई सब्जियों के भाव 10 दिन में दोगुने हो गए हैं।
विज्ञापन
दुकान पर रखी सब्जी। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाजार में सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। इनमें टमाटर के दाम दोगुना हो गए हैं तो दूसरी ओर प्याज के दामों में इजाफा हुआ। महंगाई का असर अन्य सब्जियों पर पड़ा है। इससे गृहणियों की रसोई का बजट गड़बड़ा गया है।
विज्ञापन


मौसम के उतार-चढ़ाव का असर सब्जियों पर पड़ रहा है। इसका असर उनकी कीमतों पर भी दिखना शुरू हो गया है। कई सब्जियों के भाव 10 दिन में दोगुने हो गए हैं। टमाटर और लाल हो गया है। जबकि अदरक और प्यास कीमतें रसोई का बजट बिगाड़ रही हैं। शिमला मिर्च, लहसुन, करेला व हरी मिर्च की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। सीपरी बाजार मंडी के व्यापारी अतीक ने बताया कि मौसम के कारण सब्जियों की आवक कम हो गई है। माल भाड़ा भी इसकी एक वजह है। वहीं, विक्रेता राहुल कुशवाहा ने सब्जियों के महंगे होने का कारण सहालग बताया है। हालांकि, व्यापारियों का मानना है कि बारिश के वक्त सब्जियों के दाम में और इजाफा हो सकता है। वहीं, ग्राहक मसीहागंज निवासी देव बाजपेई ने बताया कि सब्जियों के महंगे होने के कारण बजट बिगाड़ रहा है। फुटकर विक्रेता दिनेश कुशवाहा ने बताया कि सभी सब्जियों के दाम बढ़े हैं। आवक बढ़ेगी तो ही दाम कम होंगे।

सब्जियों के दाम 
टमाटर पहले 30 अब  60
अदरक पहले 80 अब 140
शिमला मिर्च पहले 60 अब 80
बैगन पहले 20 अब 40
हरी मिर्च पहले 60 अब 80
प्याज पहले 20 अब 30
लहसुन पहले 170 अब 220
करेला पहले 30 अब 40
हरी धनिया पहले 100 अब 130


टमाटर के दाम पिछले महीने तक 30 से 40 रुपये तक बिक रहा था पर अब 50 से 60 रुपये में विक्रेता बेच रहे हैं। हरी सब्जियां भी महंगी हो गईं हैं। इससे रसोई का बजट बिगड़ गया है। - स्मिता अग्रवाल, शिवाजी नगर
विज्ञापन


हर सब्जी में टमाटर, हरी मिर्च और धनियां की पत्तियां जायका बढ़ातीं हैं पर दामों में उछाल आने के कारण सब्जियों का स्वाद गड़बड़ा गया। मोल भाव करने पर भी विक्रेता दाम कम नहीं कर रहे। - मीनू सिंह, गणेश एनक्लेव
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें