फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: चित्रकूट धाम को माघ अमावस्या मेले पर चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें, सुबह 10:10 व शाम सात बजे होगी रवाना

Sat, 17 Jan 2026 06:07 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

17 से 19 जनवरी तक एक मेला स्पेशल सुबह 10:10 बजे चलेगी और दूसरी शाम सात बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से चित्रकूटधाम के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
चित्रकूट धाम के लिए स्पेशल ट्रेन।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट धाम में माघ अमावस्या मेले को देखते हुए रेलवे दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने जा रहा है। 17 से 19 जनवरी तक एक मेला स्पेशल सुबह 10:10 बजे चलेगी और दूसरी शाम सात बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से चित्रकूटधाम के लिए रवाना होगी। वहीं, आवश्यकता पर झांसी से बांदा जाने वाली मेमो को इन तारीखों में चित्रकूटधाम तक बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन



पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि मौनी अमावस्या पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु चित्रकूटधाम कर्वी जाते हैं। ऐसे में मेला स्पेशल ट्रेन झांसी से सुबह 10:10 बजे चित्रकूट के लिए रवाना होगी। यह ओरछा, बरुआसागर, निवाडडी, मगरपुर, टेहरका, रानीपुर रोड, मऊरानीपुर, रोरा, हरपालपुर, घुटई, बेलाताल, कुलपहाड़, चरखारी रोड, महोबा, बरीपुरा, कबरई, मटौंध, खैराडा, बांदा, डिंगवही, खुरहण्ड, अतर्रा, बदौसा, भरतकूप, शिवरामपुर होकर शाम 5:45 बजे चित्रकूट धाम कर्वी पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन चित्रकूटधाम से 7:25 बजे रवाना होकर रात एक बजे झांसी स्टेशन पहुंचेगी।

वहीं, दूसरी मेला स्पेशल झांसी से शाम सात बजे रवाना होकर देर रात 1:45 बजे चित्रकूटधाम कर्वी पहुंचेगी। वापसी में यह चित्रकूटधाम कर्वी से मध्यरात्रि 3:25 बजे रवाना होकर सुबह 11 बजे झांसी पहुंचेगी। पीआरओ ने बताया कि एक मेला स्पेशल ट्रेन का प्रयागराज मंडल की ओर से कानपुर-चित्रकूट के बीच आवश्यकतानुसार संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें