फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: राजधानी एक्सप्रेस के सफाई सुपरवाइजर सहित दो शराब तस्करी में गिरफ्तार, दिल्ली से लाकर करते थे सप्लाई

Sun, 14 Sep 2025 01:29 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

आरपीएफ की माने तो दिल्ली से सस्ते दामों पर शराब खरीदकर वह महंगे दामों में बेच देते थे।
विज्ञापन
शराब की बोतलों के साथ पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगलूरू राजधानी एक्सप्रेस में तैनात ठेके के सफाई सुपरवाइजर और सफाईकर्मी को शराब की तस्करी के आरोप में जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से शराब के विभिन्न ब्रांड की 20 बोतलें बरामद हुई हैं। आरपीएफ की माने तो दिल्ली से सस्ते दामों पर शराब खरीदकर वह महंगे दामों में बेच देते थे। निजामुद्दीन से बंगलूरू जा रही राजधानी एक्सप्रेस में तैनात जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने चेकिंग के दौरान पेंट्रीकार में पिट्ठू बैग के साथ दो संदिग्ध युवकों को देखा। झांसी स्टेशन पर आरपीएफ स्टेशन पोस्ट ने इसकी जांच की। दोनों युवकों को पकड़कर थाने ले गई।
विज्ञापन


आरपीएफ स्टेशन पोस्ट प्रभारी बिजेंद्र कुमार ने बताया कि पकड़े गए दोनों युवक झांसी के ग्राम सेरिया टहरौली निवासी आदर्श पुत्र राजन सिंह व राजू पुत्र शंकर हैं। वह दोनों ट्रेनों में सफाई करने वाली कंपनी के कर्मचारी हैं। आदर्श सफाई सुपरवाइजर है और राजू सफाईकर्मी। दोनों की ड्यूटी राजधानी एक्सप्रेस में है। जीआरपी ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें