फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: करंट की चपेट में आने से दो किसानों की मौत, खेत में पानी देते समय हुआ हादसा

Thu, 30 Jul 2026 11:33 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

हादसे के बाद से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
करंट से दो किसानों की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना चिरगांव इलाके के ग्राम विरहटा निवासी दो किसानों की धान की फसल में सिंचाई करते समय करंट लगने से मौत हो गई। हादसे से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


बताया गया कि विरहटा निवासी कल्लू पाल (55) पुत्र रामदास और ब्रजेश दांगी (28) पुत्र मोहर सिंह मंगलवार दोपहर ग्राम जरयाई स्थित अपने ससुराल पक्ष के खेत में धान की फसल में पानी देने गए थे। शाम तक दोनों के घर नहीं लौटने पर परिजन रात करीब आठ बजे खेत पहुंचे। वहां दोनों खेत में पड़े मिले। ग्रामीण उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिरगांव लेकर पहुंचे, जहां रात 1:55 बजे चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

चार माह के मासूम से छिना पिता का साया
बृजेश दांगी अपने ससुर अवध बिहारी दांगी के खेत की देखरेख और खेती में हाथ बंटाते थे। उनके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था। दो वर्ष पूर्व उनकी शादी शिवानी से हुई थी और उनका चार माह का बेटा है। हादसे के बाद पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी राहुल सिंह राठौर ने बताया कि प्राथमिक जांच में सिंचाई के दौरान विद्युत डोरी की जांच करते समय करंट लगने से दोनों की मौत होना सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें