फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: ऑनलाइन सट्टा गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, 44.66 लाख के डिजिटल क्वाइन बरामद

Mon, 04 May 2026 12:14 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

प्रेमनगर पुलिस ने दो बड़े सटोरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के आईफोन से 44.66 लाख के डिजिटल क्वाइन समेत 2.81 लाख रुपये बरामद हुए। गिरोह में शामिल अन्य युवकों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल में सट्टेबाजी करने वाले गिरोह के भंडाफोड़ होने का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। प्रेमनगर पुलिस ने गुलमोहर क्रॉसिंग के पास से राहुल गौतम एवं रक्सा निवासी जयपाल राजपूत नामक दो बड़े सटोरियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई। उनके आईफोन से 44.66 लाख के डिजिटल क्वाइन समेत 2.81 लाख रुपये बरामद हुआ। डिजिटल क्वाइन की मदद से सट्टा खिलवाते थे। उनके गिरोह में शामिल अन्य युवकों को भी पुलिस तलाश रही है।
विज्ञापन


लेजर में लाखों रुपये का लेनदेन
सीओ सदर रामवीर सिंह ने बताया कि रविवार तड़के दोनों सटोरियों के गुलमोहर क्रॉसिंग के पास होने की सूचना मिली थी। दोनों युवक ऑनलाइन आईडी बनाकर झांसी, ललितपुर, जालौन समेत मप्र एवं दिल्ली के सटोरियों के साथ आईपीएल का सट्टा संचालित कर रहे हैं। पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान राहुल के पास से एप्पल मोबाइल मिला, इसमें सट्टे की वेबसाइट खुली थी। पुलिस के मुताबिक मोबाइल में एजेंट पैनल, स्पोर्ट्स डिटेल्स, लेजर, कैश ट्रांजैक्शन समेत 6,33,435 क्वाइन तथा 422 मेंबर्स सक्रिय तौर पर सट्टा खेल रहे थे। लेजर में लाखों रुपये का लेनदेन दर्ज मिला।

रिकॉर्ड भी खंगाल रही पुलिस
राहुल के बैग से 2.80 लाख रुपये बरामद किए वहीं, दूसरे आरोपी जयपाल के पास से मोबाइल समेत ऑनलाइन सट्टे से संबंधित आईडी और लेजर खुला था। आरोपियों के खिलाफ लिखापढ़ी के बाद उनको न्यायालय के सामने पेश किया गया। यहां से उनको जेल भेज दिया गया। सीओ सदर के मुताबिक दोनों के आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जानकारी देते सीओ रामवीर सिंह...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें