फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: टीटीई लगाएंगे बायोमेट्रिक अटेंडेंस, करना होगा साइन ऑन व साइन ऑफ

Fri, 05 Sep 2025 08:50 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

मंडल में कुल 12 टीटीई लॉबी संचालित हैं। इनमें से पहली शुरुआत वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर की गई है।
विज्ञापन
बायोमेट्रिक हाजिरी लगाता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे बोर्ड ने सभी जोनों को टीटीई लॉबी में टिकट चेकिंग स्टाफ का साइन ऑन एवं साइन ऑफ बायोमेट्रिक प्रणाली से करने के निर्देश दिया था। इसी के चलते झांसी मंडल के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन स्थित टीटीई लॉबी में बायोमेट्रिक प्रणाली की शुरुआत कर दी गई है। 
विज्ञापन


मंडल में कुल 12 टीटीई लॉबी संचालित हैं। इनमें से पहली शुरुआत वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर की गई है। अगले कुछ दिनों में ग्वालियर, मुरैना, भिंड, ललितपुर, टीकमगढ़, महाराजा छत्रसाल छतरपुर, खजुराहो, महोबा, बांदा, चित्रकूट धाम कर्वी एवं उरई स्टेशनों पर भी यह व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि बायोमेट्रिक प्रणाली के लागू होने से टिकट चेकिंग स्टाफ के कार्य में पारदर्शिता एवं दक्षता सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें