फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: टीचर्स सेल्फ केयर टीम ने की जन-प्रतिनिधियों से मुलाकात, कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने की मांग

Mon, 01 Sep 2025 03:46 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

 कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान कराने के लिए टीचर्स सेल्फ केयर टीम झांसी ने जनपद के जनप्रतिनिधियों ने मुलाकात कर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
सांसद से मिलते शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रण अधीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, रसोइया एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मियों का निशुल्क कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए टीचर्स सेल्फ केयर टीम झांसी ने जनपद के जन प्रतिनिधि सांसद अनुराग शर्मा, शिक्षक विधायक बाबूलाल तिवारी, झांसी सदर विधायक रवि शर्मा, विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन एवम मऊरानीपुर विधायक रश्मि आर्या के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन


 

विधायक रवि शर्मा से मिलते शिक्षक - फोटो : अमर उजाला

ज्ञापन में बताया गया कि प्रदेश के शिक्षक महंगे इलाज के कारण परेशानी का सामना कर रहे हैं। उत्तम स्वास्थ्य सुरक्षा हमारे देश तथा प्रदेश सरकार की सदैव प्राथमिकता रही है। इसलिए सरकार प्रदेश द्वारा समस्त राज्य कर्मियों, अधिकारियों, पेंशनों तथा 60 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों को निशुल्क कैशलेस चिकित्सा योजना आयुष्मान योजना से  किया गया है।

 
विज्ञापन

एमएलसी रमा निरंजन और शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
किंतु बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, एवं अन्य कर्मियों को अभी तक यह सुविधा नहीं प्राप्त हो सकी है। उत्तम स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने की मांग की गई है। इस अवसर पर  जिला अध्यक्ष/संयोजक एवं कन्यादान योजना प्रदेश सह प्रभारी कुलदीप यादव, जिला प्रवक्ता रूपम शर्मा, जिला सह संयोजक अवधेश बघेल, रुचि गुप्ता कन्यादान योजना जिला प्रभारी विकास सोनी, गुरसराय ब्लॉक संयोजक गोविंद पाल, विनोद कुमार एवं टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें