टीचर्स सेल्फ केयर टीम झांसी के तत्वावधान में रिटायर्ड एवं सेवारत कर्मठ शिक्षकों को उनके गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक कार्य के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उन शिक्षकों के योगदान को सराहा गया, जिन्होंने अपना पूरा जीवन शिक्षा के क्षेत्र को समर्पित किया और समाज में सहयोग एवं सेवा की भावना को निरंतर बढ़ावा दिया।
मुख्य अतिथि के रूप में यह रहे मौजूद
कार्यक्रम सिद्धेश्वर मंदिर में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आचार्य हरिओम पाठक, सेवानिवृत्त एडीएम रमेश चंद्र श्रीवास्तव, खंड शिक्षा अधिकारी ब्रह्मा नारायण श्रीवास्तव, सेवानिवृत्त शिक्षिका शोभा खरे एवं बृजेश यादव, संस्थापक शक्ति एजुकेशन एंड वेलफेयर एसोसिएशन (सेवा) झांसी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित शिक्षकों को शॉल, सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
सेवानिवृत्त शिक्षक हमारे मार्गदर्शक - कुलदीप
टीएससीटी के जिला अध्यक्ष एवं संयोजक कुलदीप यादव ने कहा कि “शिक्षक समाज का निर्माता है। सेवानिवृत्त शिक्षक हमारे मार्गदर्शक हैं, जबकि कर्मठ शिक्षक हमारी ताकत हैं। उनका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है।” उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन शिक्षकों को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक कार्यों के लिए भी प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर जिला टीम से इंद्रपाल कुशवाहा, कुलदीप यादव, रूपम शर्मा, अवधेश बघेल, धर्मेंद्र सेन, रूचि गुप्ता, डॉ. खुर्शीद हसन, कुलदीप सिंह राजपूत तथा ब्लॉक टीम से मयंक श्रीवास्तव, सुधांशु शर्मा, अजय सिंह, ऋषिकांत अग्रवाल, मीरा वर्मा, अर्पणा शर्मा, जयप्रकाश बबेले, नरेंद्र कुमार, अश्विनी कुमार नामदेव, सुनील पाल, सत्यम गुप्ता, गोविंद पाल, धर्मवीर सिंह, प्रदीप पाल, सुनील गुप्ता, अलका गुप्ता एवं डॉ. रवि प्रकाश खरे सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।