फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: 4 घंटे में 12 बार ट्रिपिंग...सीपरी बाजार क्षेत्र की 30 हजार की आबादी रही प्रभावित

Thu, 18 Sep 2025 10:46 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

पेड़ की टहनी बिजली लाइन से टच कर रही थी, जिससे फाल्ट हो जा रहा था। इसके बाद कर्मियों ने इस डाल को काटा और फाल्ट को दुरुस्त किया।
विज्ञापन
बिजली गुल, सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीपरी बाजार उपकेंद्र से जुड़े एक दर्जन मोहल्लों की विद्युतापूर्ति बुधवार को दिनभर बाधित रही। 33 केवी लाइन में फाल्ट के साथ दिनभर ट्रिपिंग होती रही। हाल यह रहा कि 4 घंटे में 12 बार ट्रिपिंग हुई। ऐसे में 30 हजार की आबादी बिजली न होने से परेशान रही। पेयजल की आपूर्ति भी बाधित रही।
विज्ञापन


बुधवार की दोपहर 11 बजे ग्राम टपरियन के पास 33 केवी लाइन का जंपर उड़ गया। इससे पूरे बिजलीघर की आपूर्ति ठप हो गई। सूचना पर पहुंचे बिजली कर्मियों ने यहां सुधार कार्य किया । करीब एक घंटे आपूर्ति प्रभावित होने के बाद यहां फाल्ट ठीक कर दिया गया, लेकिन क्षेत्र को बिजली नहीं मिली। लाइन बार-बार ट्रिप होती रही। स्थिति यह रही कि चार घंटे की अवधि में 33 केवी लाइन 12 बार ट्रिप हुई। बार-बार बिजली की सप्लाई बंद हो जा रही थी।

शाम करीबी चार बजे टपरियन के पास फाल्ट मिला। यहां पेड़ की टहनी बिजली लाइन से टच कर रही थी, जिससे फाल्ट हो जा रहा था। इसके बाद कर्मियों ने इस डाल को काटा और फाल्ट को दुरुस्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें