झांसी। उरई से चलकर झांसी आई मुलायम संदेश यात्रा का समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जगह- जगह स्वागत किया।
विज्ञापन
समाजवादी सरकार की उपलब्धियों को बताने के लिए प्रदेश भर में घूम रही मुलायम संदेश यात्रा समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव के नेतृत्व में उरई से चलकर पूंछ, मोंठ, चिरगांव और बड़ागांव होते हुए झांसी पहुंची। रास्ते में कार्यकर्ताओं ने जगह- जगह यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। शहर में इलाइट चौराहा पर यात्रा का स्वागत किया गया।