फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: लैंडस्लाइड के चलते रद्द ट्रेनें फिर से बहाल, 15 अक्टूबर से चलेगी नियमित, यह है गाड़ियों की सूची

Sun, 05 Oct 2025 12:15 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

लैंडस्लाइड के चलते जम्मू की ओर जाने वाली गाड़ियों को रद्द किया गया था, जिनको अब पुनः रिस्टोर किया जा रहा है। यह गाड़ियां नियमित संचालित होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्वमीर में हुई लैंडस्लाइड को देखते हुये कई ट्रेनें निरस्त कर दी गई थी। इन गाड़ियों को फिर से बहाल करते हये 15 अक्टूबर से चलाय जा रहा है। ट्रेनों की बुकिंग शुरू हो गई है। 
विज्ञापन


जम्मू तवी से लेकर पठानकोट के बीच भारी लैंड स्लाइड के चलते रेलवे ट्रैक मलबे की चपेट में आ गया था। जिसके सुरक्षा को देखते हुये रेल प्रशासन ने कई ट्रेनें को रद्द कर दिया था। काफी संख्या में यात्रियों ने टिकट कैंसिल करा दिये थे। रेलवे पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि जम्मू तवी-मार्टीर कैप्टन तुषार महाजन तथा पठानकोट कैट -जम्मू तवी के मध्य लैंडस्लाइड के चलते गाड़ियों को रद्द किया गया था, जिनको अब पुनः रिस्टोर किया जा रहा है। यह गाड़ियां नियमित संचालित होगी।

यह हैं गाड़ियां

17 अक्टूबरसे गाड़ी संख्या 12751 नांदेड- जम्मू तवी एक्सप्रेस, 19 अक्टूबर से गाड़ी संख्या 12752 जम्मू तवी नांदेड़-अमृतसर, 15 अक्टूबरसे गाड़ी संख्या 11077 पुणे-जम्मू तवी झेलम एक्सप्रेस, 17 अक्टूबर से गाड़ी संख्या 11078 जम्मू तवी-पुणे झेलम एक्सप्रेस, 15 अक्टूबर से गाड़ी संख्या 20847 दुर्ग- मार्टीर कैप्टन तुषार महाजन एक्सप्रेस, यह अंबाला स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा अंबाला और उधमपुर स्टेशन के मध्य रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 20848 मार्टीर कैप्टन तुषार महाजन-दुर्ग एक्सप्रेस दिनांक 17 अक्टूबर  से अंबाला स्टेशन से प्रारंभ  होगी तथा अंबाला और उधमपुर स्टेशन के मध्य रद्द रहेगी। 15 अक्टूबर से गाड़ी संख्या 22705 तिरुपति-जम्मू तवी तथा गाड़ी संख्या 22706 जम्मू तवी-तिरुपति एक्सप्रेस संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें