पुलिस प्रशासन की ओर से सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन पर यातायात व्यवस्था को लेकर 9 अक्टूबर को रूट डाइवर्जन किया गया है।
सीएम इन जगहों पर करेंगे शिरकत
बृहस्पतिवार सुबह 09:35 बजे मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से झांसी के लिए रवाना होंगे। वह सुबह 10:55 बजे कन्वेंशन सेंटर पहुंचेंगे। यहां से सीधे सुबह 11 बजे भानी देवी गोयल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में उनका आगमन होगा। विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित 36वीं क्षेत्रीय खेलकूद समारोह में हिस्सा लेंगे। यहां एक घंटे तक रुकने के बाद दोपहर 12 बजे कन्वेंशन सेंटर के लिए रवाना होंगे। 12:05 बजे कन्वेंशन सेंटर पहुंचेंगे। एक घंटे तक झांसी के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद दोपहर 01:40 बजे कन्वेंशन सेंटर से हेलीकॉप्टर से जालौन के लिए रवाना हो जाएंगे।
यह रहेगा डायवर्जन रूट
1. अंसल तिराहा से गणेश चौराहा की तरफ आने वाले समस्त वाहन फ्लाईओवर होते हुए सिद्धेश्वर मंदिर से बायें मुड़कर अपने गंतव्य को जायेंगे।
2. दतिया गेट बाहर से गणेश चौराहा की तरफ आने वाले वाहन रेलवे क्रासिंग से दाहिने मुड़कर पंचवटी रेलवे क्रासिंग बूढा पुल होते हुए अपने गंतव्य को जायेंगे।
3. दतिया गेट बाहर से गणेश चौराहा होते हुए अंसल तिराहा की तरफ जाने वाले वाहन, दतिया गेट बाहर से सिद्धेश्वर मंदिर, फ्लाईओवर होते हुए अपने गंतव्य को जायेगें।
4. पंचवटी क्रासिंग से गणेश चौराहा की तरफ आने वाले वाहनों का आवागमन बन्द रहेगा। पंचवटी क्रासिंग से गणेश चौराहा / झांसी शहर की तरफ आने वाले वाहन क्रासिंग से अपनी दायों तरफ मुडकर, गणेश चौराहा, दतिया गेट बाहर होते हुए अपने गंतव्य को जायेगें।
यह मार्ग रहेंगे बंद
1. कार्यक्रम स्थल मुख्य प्रवेश द्वार रोड अमर उजाला कार्यालय से गणेश चौराहा की तरफ आने वाले वाहनों का आवागमन पूर्णतः बन्द रहेगा।
2. न्यू आरटीसी/आई०टी०आई की तरफ से गणेश चौराहा की तरफ आने वाले वाहनों का आवागमन पूर्णतवन्द रहेगा।
3. अंसल तिराहा से पॉलिटेक्निक कॉलेज की तरफ, फ्लाईओवर सर्विस लेन पर वाहनों का आवागमन पूर्णतः बन्द रहेगा।
4 अंसल तिराहा से गणेश चौराहा की तरफ जाने वाले वाहन पूर्णत प्रतिबंधित रहेंगे।
5. पंचवटी क्रासिंग से गणेश चौराहा की तरफ आने वाले वाहनों का आवागमन बन्द रहेगा।
6. गणेश चौराहा से पंचवटी क्रासिंग की तरफ आने वाले वाहनों का आवागमन बन्द रहेगा।
भारी वाहन प्रतिबंध
9 अक्टूबर को अंसल तिराहा तथा बूढा पुल से दिन में भारी वाहनों का प्रवेश शहर में पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।