फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: आईजीआरएस की शिकायतें दूर करने में झांसी चौथी बार अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। आईजीआरएस पोर्टल (शिकायत निवारण प्रणाली) में दर्ज शिकायतों को दूर करने में झांसी पुलिस पूरे सूबे में अव्वल रही। झांसी रेंज जहां लगातार चौथी बार पूरे सूबे में आगे रही वहीं, झांसी जनपद ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया।

आईजीआरएस पोर्टल पर महिला संबंधी अपराध से लेकर जमीन पर कब्जे, मारपीट, धमकाने संबंधी शिकायतें दर्ज कराई गईं। इन शिकायतों को तयशुदा समय में निस्तारित करने के आधार पर सूबे के सभी जनपद एवं रेंज की रैकिंग तय होती है। शासन हर माह इसे जारी करता है। शासन ने पिछले दिनों अगस्त माह की रैकिंग जारी की। इसमें झांसी रेंज ने पूरे सूबे में चौथी बार तयशुदा समय में सर्वाधिक आईजीआरएस शिकायतें दूर कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

झांसी जनपद भी इस मामले में सूबे में पहला रहा। झांसी जनपद के 24 थाने भी शिकायत निस्तारित करने में अव्वल रहे। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने इन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समाधान के साथ ही महिलाओं से जुड़े अपराधों पर समय से कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें